केंडल जेनर के साथ रिश्ता बढ़ाना चाहते हैं हैरी

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी ब्वॉयज बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य हैरी स्टाइल्स मॉडल केंडल जेनर के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टाइल्स के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि केंडल उनके लिए खास हैं।

स्टाइल्स और जेनर के बीच 2013 में भी रोमांस की खबरें थीं।

एक नजदीकी सूत्र के मुताबिक, “वह एक गंभीर रिश्ते में बंधना चाहते हैं। अगर केंडल उनके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहें तो वह भी इस रिश्ते को गंभीरता से स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।”

जेनर से जुड़े भीतरी सूत्रों के मुताबिक, हैरी के इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए जेनर भी उत्सुक हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, “उन्होंने निजी मुलाकात के बारे में सोचा है। जेनर उनकी बेहद परवाह करती हैं और उनके लिए हैरी ही उपयुक्त पार्टनर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493