केंडल फिर दिखी एएसएपी रॉकी के साथ

पेरिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केंडल जेनर और रैपर एएसएपी के बीच डेटिंग की अफवाहों को एक बार फिर हवा मिली है, जब उन दोनों को यहां एक नाइटक्लब में साथ-साथ देखा गया।

एससोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों का नाम एक-दूसरे के साथ महीनों से जोड़ा जा रहा है, वे इस हफ्ते की शुरुआत में भी साथ-साथ नजर आए थे।

कुछ तस्वीरों में केंडल, रॉकी के बेहद करीब उसके कान में कुछ फुसफुसाते देखी गई, जबकि उस दौरान रॉकी फोन में व्यस्त था।

क्लब में दोनों ने एक दूसरे का साथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा और अंधेरे में एक किनारे कुछ पल बतियाने के बाद, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे डांस फ्लोर पर भी गए।

‘कीपिंग अप विद द कार्दशियां’ की अभिनेत्री पेरिस फैशन वीक में शामिल होने फ्रांस की राजधानी आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493