ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे ब्रूनो मार्स

लॉस एंजेलिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक ब्रूनो मार्स आगामी ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस समारोह में मार्स के अलावा एडेले, जॉन लेजेंड, मेटालिका, कैरी अंडरवुड और कीथ अर्बन भी प्रस्तुति देंगे।

इस प्रस्तुति के तहत मार्स ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता के तौर पर पिछले चार साल में वापसी करेंगे।

मार्स ने पिछली बार 2013 में ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने इस प्रस्तुति की शुरुआत अपने हिट गीत ‘लॉक्ड आउट ऑफ हेवन’ से की थी।

इस साल आयोजित होने वाले ग्रैमी पुरस्कार समारोह में मार्स न केवल प्रस्तुति देंगे, बल्कि उन्हें साल की सर्वश्रेष्ठ अल्बम के लिए भी नामांकित किया गया है।

इस श्रेणी में मार्स का नाम उनकी अल्बम के लिए नहीं, बल्कि गायक एडेले की ’25’ में किए गए काम के लिए नामांकित किया गया है।

ग्रैमी पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण लॉस एंजेलिस के स्टेपल्स सेंटर से 12 फरवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493