नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता छह फीसदी बढ़ा दिया।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने यह घोषणा करते हुए कहा कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप यह फैसला किया गया है।
महंगाई भत्ता बढ़ने से 2016-17 से सरकारी खर्च 6,796.50 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा, वहीं पेंशन खर्च 799.24 करोड़ रुपये बढ़ेगा।
dharmpath.com dharmpath