केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान,अग्निवीरों को CRPF व असम राइफल्स में मिलेगा 10% आरक्षण

नयी दिल्ली – सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध जारी है। आज प्रदर्शनकारियों द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया गया है, जिसे लालू यादव की पार्टी RJD समेत तमाम विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। आशंका जताई जा रही है कि Agnipath Scheme के खिलाफ शनिवार को भी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रह सकता है। कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है और इंटरनेट भी बंद है। पुलिस के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी Agnipath Scheme के विरोध में सबसे ज्यादा बवाल बिहार में ही मचा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493