केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने वोट डाला

गाजियाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनरल वी. के. सिंह ने अपना वोट डाला।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में विदेश राज्य मंत्री सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राज नगर स्थित शिलर पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सिंह फिर से चुनाव जीतने की जुगत में हैं और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बंसल और कांग्रेस की उम्मीदवार डॉली शर्मा के साथ उनका मुकाबला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493