भोपाल-नीट पेपर लीक और CBSE परीक्षा में अनियमितता को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। स्टूडेंट्स के आक्रोश के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचे। यहां उनका विरोध न हो इसलिए पुलिस ने पहले ही NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। ऐसे में पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के पास से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया व अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath