भारतीय मौसम विभाग की घोषणा,अल नीनो आ चुका है

नई दिल्ली-भारतीय मौसम विभाग ने घोषणा की है कि अल नीनो आ चुका है. उधर, एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के उन शहरों के बारे में बताया है, जहां अल नीनो के आने से बढ़ते ग्लोबल तापमान के कारण लोगों को हिट वेव का सबसे ज्यादा खतरा है.डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 220 बड़े शहरों में अल नीनो के चलते खतरे और निपटने की क्षमता का विश्लेषण किया है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, अल नीनो के चलते इराक का अल बसरा (Al Basrah, Iraq) सबसे ज्यादा खतरे की जद में है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत का अहमदाबाद,नागपुर, कानपुर, भोपाल और मदुरई में हीट वेव सबसे ज्यादा कहर बरपा सकती है.भारत के पांच शहरों के अलावा, अल बसरा (इराक)बमाको (माली), क्वेज़ोन सिटी (फिलीपींस), बगदाद (इराक), फ़ैसलाबाद (पाकिस्तान), लागोस (नाइजीरिया), हैदराबाद (पाकिस्तान), बैरेंक्विला (कोलंबिया), इबादान (नाइजीरिया), पोर्ट हरकोर्ट (नाइजीरिया), कोनाक्री (गिनी), हो चि मिंच सिटी (वियतनाम), कडुना (नाइजीरिया), बांडुंग (इंडोनेशिया), पोर्ट-औ-प्रिंस (हैती).

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493