केंद्र के खिलाफ देश के 57 संगठन चलाएंगे ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ अभियान

इसका निर्णय की मंगलवार को हुई सीआईटीयू, उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा, राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस, महिला फेडरेशन और राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस समेत करीब 57 संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ‘अच्छे दिन आएंगे’ का वादा करके सरकार में आई थी। इन चार सालों में आम जनता के तो अच्छे दिन नहीं आए मगर कारपारेट सेक्टर के अच्छे दिन आ गए हैं। पूरे प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। समाज में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेज करने की कोशिश हो रही है।

सीटू के नेता प्रेमनाथ राय ने आईपीएन को बताया कि बैठक में तय किया गया कि मोदी सरकार के खिलाफ ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 16 से 22 मई 2018 तक सभी जिलों में नुक्कड़ सभा, गांव बैठक, पर्चा वितरण, दीवाल लेखन आदि के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में व्यापक प्रचार किया जाएगा। फिर 23 मई को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि के रूप में ज्यादा से ज्यादा जनता को मोबलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर पर्चा तैयार कर जिलों में बड़े पैमाने पर वितरित करने का निर्णय लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493