उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के बावजूद उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के लघु व सीमांत किसानों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए हैं और आपदा की मार से किसानों के परिवार को बचाया है। लेकिन केंद्र सरकार के जिम्मेदार मंत्री लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
शिवपाल ने कहा कि केंद्र से राज्य सरकार से आपदाग्रस्त लघु व सीमांत किसानों को राहत देने के लिए 7543.14 करोड़ रुपये की मांग की थी, मगर केंद्र ने मांगी गई कुल राशि का मात्र सैंतीस फीसदी (37.14 प्रतिशत) 2801 करोड़ रुपयो ही निर्गत किया। उसके बाद भी राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से किसानों की भरपूर मदद की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार सार्वजनिक मंच पर बोले जा रहे झूठ की निंदा करती है।
dharmpath.com dharmpath