केंद्र के हस्तक्षेप से त्रिपुरा का युवक सऊदी अरब से रिहा

अगरतला, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप से त्रिपुरा के एक युवक की सऊदी अरब से सुरक्षित घर वापसी हुई है। वहां उसका नियोक्ता उसे प्रताड़ित करता था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब में गोपाल दास (34) का नियोक्ता कथित तौर पर 20 महीनों से ज्यादा समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था।

गोपाल ने पिछले हफ्ते त्रिपुरा में अपनी पत्नी बबीता को फोन पर अपनी परेशानी बताई।

प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि पीड़ित के दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी और सुषमा को इस मामले के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “सुषमा स्वराज ने फौरन रियाद में स्थित भारतीय उच्चायोग को युवक को छुड़ाने के निर्देश दिए। चार दिनों के भीतर ही उसे जेद्दा में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने छुड़ा लिया और गुरुवार रात वह अगरतला लौट आया।”

बेलोनिया का रहने वाला दास तीन साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां असीर प्रांत के अबहा में वह परिवहन कर्मचारी के रूप में काम करने लगा। वह मुंबई के एक निजी संगठन के जरिए सऊदी अरब गया था।

पिछले छह महीनों से उसे वेतन भी नहीं मिल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493