पटना– बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है. एक तरह जहां UPA गठबंधन कथित वोट चोरी मामले को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है, वहीं दूसरी तरफ NDA भी विपक्ष को घेरने का मौका नहीं छोड़ रहा. हालांकि चुनाव आते ही जनता के लिए सरकारों द्वारा कई तरह की सौगात देने का सिलसिला शुरू हो जाता है, इसी क्रम में बुधवार को केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक परियोजना का ऐलान किया. आने वाले समय में बिहार में 4 लेन हाईवे और डबल रेलवे ट्रैक समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास हो सकता है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बिहार में अब बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के मोकामा से मुंगेर (करीब 82 किलोमीटर) खंड के निर्माण को 4,447 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिल गई है. यह सड़क परियोजना दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को उल्लेखनीय रूप से बेहतर बनाएगी, जिससे यात्रियों का समय लगभग एक घंटे तक कम होगा और क्षेत्रीय व्यापार एवं आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा.
dharmpath.com dharmpath