केंद्र ने 98 स्मार्ट सिटी की सूची जारी की

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को उन 98 शहरों के नामों का ऐलान किया जिन्हें स्मार्ट सिटी मिशन के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शहरों की लगभग 13 करोड़ की आबादी को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है।

नायडू ने संवाददाताओं को बताया, “इस सूची में उत्तर प्रदेश के 13, तमिलनाडु के 12, महाराष्ट्र के 10, मध्य प्रदेश के 7, बिहार के 3 और आंध्र प्रदेश के 3 शहर शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “स्मार्ट सिटी स्मार्ट लोग मांगती है। हमें अपने इस मिशन को आगे ले जाने के लिए लोगों का सहयोग चाहिए।”

नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रस्ताव है कि अगले पांच साल में इन शहरों को 48000 करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाए।

उन्होंने कहा, “98 शहरों की तकरीबन 13 करोड़ आबादी स्मार्ट सिटी मिशन के दायरे में आएगी। इन्हें स्मार्ट बनाने का अर्थ होगा इन्हें आर्थिक विकास का इंजन बनाना। साथ ही इससे नागरिकों को एक अच्छा जीवन भी मिलेगा। “

नौ राज्यों की राजधानियां ऐसी हैं जो स्मार्ट सिटी के लिए नामित नहीं हो सकी हैं। इनमें ईटानगर, पटना, शिमला, बेंगलुरु और कोलकाता शामिल हैं।

नायडू ने कहा कि इस योजना का मुख्य मकसद शहरों में जीवन स्तर को सुधारना है। उन्होंने कहा, “यह मिशन बहुत व्यावहारिक और यथार्थवादी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493