केंद्र में जुमले वाली ढोंगी सरकार : अखिलेश

लखनऊ, 1 मार्च(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर “मोदी सरकार को जुमले वाली ढोंगी सरकार करार दिया है। अखिलेश ने लिखा कि खेती, उद्योग, दुकानदारी, कारोबार सब बदहाल पड़े हैं।” इस बार लोगों को जुमले वाली ढोंगी सरकार नहीं चाहिए।

इससे पहले अखिलेश ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकार्ड बनाने में लगी है। आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिदा हैं। इस मुद्दे पर बसपा मुखिया मायावती ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। आजकल लगातार सपा बसपा मिलकर भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493