भोपाल-मध्यप्रदेश के मंत्री एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में डेरा डालने वाले है. इस बार मंत्री राज्य सरकार का पैसा मांगने के लिए दिल्ली जाएंगे.मंत्री अपने-अपने विभागों का पैसा लेने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश के सांसदों पर भी सवाल उठाए है.उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सासंदों को राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय जनता के हक के लिए केंद्र सरकार से बात करें.पटवारी ने मोदी सरकार से प्रदेश की जनता के हक के लिए 22 हजार करोड़ देने की मांग की है.
dharmpath.com dharmpath