कैलाश विजयवर्गीय हैं पुराने घोटालेबाज-कहा मंत्री गोविन्द सिंह ने

भोपाल-कमलनाथ सरकार के दिग्गज मंत्री और लहार से विधायक गोविंद सिंह ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लेकर बड़ा बयान दे दिया है।  कैलाश विजयवर्गीय को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के यहां पर नौकरी करते थे, इसलिए वे बताए उनके घर में कौन सा सोने का पेड़ लगा था, जिससे इतनी सारी करोड़ो रुपए की संपत्ति इकट्ठा हो  गई है। कैलाश विजयवर्गीय पहले से ही घोटालेबाज है,महापौर रहते समय पेंशन घोटाला किया था, जिसमें उन्हें जज ने दोषी माना था।  सहकारिता पर गोविंद सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में सहकारिता के मामलों में जांच चल रही है। इंदौर में 4500 प्लॉट भू माफियाओं से मुक्त कराए हैं। ग्वालियर चंबल अंचल में लिस्ट बनाई जा रही है और कुछ ही दिनों में बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493