‘केआईएफएफ’ के उद्धाटन के लिए अमिताभ कोलकाता पहुंचे

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन 21वें ‘कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह’ (केआईएफएफ) के उद्धाटन के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं और उन्होंने कोलकाता के जमाई बाबू के तौर पर फिर लौटने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “‘केआईएफएफ’ 21 के लिए कोलकाता को 14वीं सुबह। कोलकाता के ‘जमाई बाबू’ और ‘बाबू मोशाय’ के तौर पर फिर लौटा हूं।”

समारोह के 21वें संस्करण में 14-21 नवम्बर तक 15 वर्गो में 61 देशों की 149 फिल्में दिखाई जाएंगी।

समारोह में अमिताभ की पत्नी जया, अभिनेत्री विद्या बालन, शर्मिला टैगोर और मौशमी चटर्जी भी शामिल होंगी।

विद्या ने ट्विटर पर लिखा, “टैगोर, रे, जया, शर्मिला, राखी और मौसमी, परीणीता और कहानी, दुर्गा और काली की भूमि में।”

इस समारोह के लिए आठ करोड़ का बजट निश्वित किया गया है।

इस वर्ष ‘केआईएफएफ’ दूसरी बार एक प्रतियोगी समारोह है। प्रतियोगिता महिला फिल्मकारों की फिल्मों पर केंद्रित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493