उप्र : अखिलेश ने अफसरों को दिखाए कड़े तेवर

लखनऊ, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद भी अपना तेवर कड़ा बनाए हुए हैं। शनिवार को 18 मंडलायुक्तों और सभी प्रमुख सचिवों के साथ बैठक कर उन्होंेने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी इस गलतफहमी में न रहें कि दोबारा सपा की सरकार नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के 20 प्रमुख सचिवों सभी मंडलायुक्तों और सात जिलाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उनके निशाने पर सभी अधिकारी रहे।

उन्होंने कहा, “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। देश में राजनीतिक महौल बदल गया है। मेरी सरकार दोबारा बनेगी। आपलोग इस गलतफहमी में न रहें कि हम अगला चुनाव नहीं जीतेंगे।”

युवा मुख्यमंत्री यह भी बोल गए, “लापरवाही बरती गई तो अधिकारियों पर आफत ला दूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493