ओलांद ने कहा, “आंतरिक लोगों की सहायता से बाहरी तत्वों की तरफ से यह सुनियोजित, संगठित व योजनाबद्ध तरीके से छेड़ी गई लड़ाई है, जिसकी पुष्टि जांच से होगी।”
शुक्रवार रात हुए हमलों की गंभीरता को दर्शाते हुए ओलांद ने देश में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, “देश गमगीन है। मैंने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आपातकाल के तहत पुलिस व सेना को लामबंद किया जाएगा और मैं उनके उत्साह को सैल्यूट करता हूं।”
राष्ट्रपति ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath