नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। एक भारतीय मुस्लिम महिला संगठन ने पेरिस में इस्लाम के नाम पर निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की निंदा करते हुए कहा कि वे अपराधी हैं और उनके साथ अपराधियों जैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए। इन हत्यारों को मुसलमानों की हिमायत का कोई हक नहीं है।

‘भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन’ ने एक बयान में कहा, “बैटाक्लां कंसर्ट में लोगों की हत्या करते समय ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाने वाले आतंकवादियों की हम निंदा करते हैं।”
“अल्लाह के नाम पर ऐसा अमानवीय कृत्य करने वालों की हम निंदा करते हैं। हम साफ तौर पर और समानुभूति के साथ स्पष्ट करना चाहते हैं कि इन आतंकवादियों को अल्लाह के नाम पर या अन्य मुसलमानों के नाम पर कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है।”
संगठन की सह-संस्थापक नूरेजहां साफिया नियाज और जाकिया सोमन ने एक हस्ताक्षरित बयान में कहा, “वे अपराधी हैं और उनके साथ किसी भी समाज में अपराधियों जैसा ही सुलूक किया जाना चाहिए।”
बयान के मुताबिक, आतंकवादियों ने अन्य मुसलमानों और मानवता को दुख और पीड़ा पंहुचाई है और शर्मसार किया है।
बयान में कहा गया, “हम सभी भारतीय मुसलमानों और दुनियाभर के सभी मुसलमानों को फ्रांस के पीड़ितों के साथ और धर्म के नाम पर ऐसे नृशंस कृत्य करने वालों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह करते हैं।”
आठ आतंकवादियों ने शुक्रवार रात पेरिस में हमले कर तबाही मचा दी, जिसमें 150 से अधिक लोग मार गए और 200 से ज्यादा जख्मी हो गए।
dharmpath.com dharmpath