Sunday , 12 May 2024

Home » खेल » केआईवाईजी-2019 (हॉकी) : लड़कियों के यू-21 वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगे हरियाणा, झारखंड

केआईवाईजी-2019 (हॉकी) : लड़कियों के यू-21 वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगे हरियाणा, झारखंड

पुणे, 18 जनवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में लड़कियों की अंडर-21 कटेगरी का फाइनल हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा।

हरियाणा ने शुक्रवार को ओडिशा को 2-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई जबकि नेशनल डिफेंस अकादमी कैम्पस में हुए एक अन्य सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने पंजाब को 3-0 से हराया।

इसी तरह, यू-17 कटेगरी में भी फाइनल मुकाबला हरियाणा और झारखंड के ही बीच खेला जाएगा। यू-21 और यू-17 के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे जबकि कांस्य पदक मुकाबले शनिवार को होंगे। इन मुकाबलों में यू-17 तथा यू-21 कटेगरी में ओडिशा का सामना पंजाब से होगा।

हरियाणा ने ओडिशा के खिलाफ काफी आक्रामक शुरुआत की। ओडिशा के खिलाड़ी अपनी सहज हो पाते उससे पहले हरियाणा ने चार मिनट के अंतराल में ही दो गोल कर दिए। अनु ने हरियाणा के लिए सातवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कप्तान रितु ने 11वें मिनट में टीम के मिले पहले पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

ओडिशा की टीम ने भी कई अच्छे मौके बनाए लेकिन हरियाणा के डिफेंस ने उसे सफल नहीं होने दिया।

इससे पहले, झारखंड ने पंजाब को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। यह मुकाबला काफी हद तक एकतरफा रहा। झारखंड ने गोल करने के कई अच्छे मौके बनाए और गंवा दिए। इसका उसे हमेशा मलाल रहेगा। अगर ये सभी गोल हो गए तो झारखंड की टीम यह मैच कम से कम 6-0 के अंतर से जीत गई होती।

विजेता टीम के लिए अल्का डुंग डुंग, प्रमीला सोरेंग और रोशनी डुंग डुंग ने गोल किए। विजेता टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। मैच का पहला गोल दूसरे मिनट में अल्का ने किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ।

दूसरा गोल झारखंड ने दूसरा हाफ समाप्त होने से दो मिनट पहले पेनाल्टी कार्नर पर ही किया। इस दौरान हालांकि खराब फिनिशिंग के कारण यह टीम गोल करने के कई और मौका गंवा बैठी। झारखंड के लिए तीसरा और अंतिम गोल 44वें मिनट में हुआ जब रोशनी ने पंजाब की रक्षापंक्ति की सुस्ती का फायदा उठाकर अपनी टीम की जीत तय कर दी>

केआईवाईजी-2019 (हॉकी) : लड़कियों के यू-21 वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगे हरियाणा, झारखंड Reviewed by on . पुणे, 18 जनवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में लड़कियों की अंडर-21 कटेगरी का फाइनल हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा।हरियाणा ने शुक्रवार पुणे, 18 जनवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में लड़कियों की अंडर-21 कटेगरी का फाइनल हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जाएगा।हरियाणा ने शुक्रवार Rating:
scroll to top