केकियांग ने 57 करोड़ युआन (8.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक के इस दवा घोटाले के विषय में कहा है कि इस घटना ने कई खामियों या कमियों को बेनकाब किया है।
उन्होंने देश के दवा नियामक, स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस से ऐसी दवाओं तक पहुंचने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि दवा उत्पादन, बिक्री और डिलिवरी श्रृंखला के प्रति अधिक जवाबदेही के साथ ही नियामक तंत्र को सुधारा जाना चाहिए।
पिछले सप्ताह कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आईं, जिनके अनुसार, वर्ष 2011 से अब तक देश में अनुचित भंडारण और एक्सपायरी डेट वाली दवाएं बेची गई हैं। एक मां-बेटी पर ऐसी 12 वैक्सीन, 2 प्रतिरक्षा ग्लोब्युलिन और एक चिकित्सीय उत्पाद बेचने का आरोप है।
पुलिस ने इस दवा घोटाले में अब तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।
dharmpath.com dharmpath