लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के मिडफील्डर सेस्क फाब्रेगास का कहना है कि उनके लिए अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना में फिर से शामिल होना काफी मुश्किल होगा।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, फाब्रेगास से जब पूछा गया कि उनके लिए बार्सिलोना में वापस जाना कितना मुश्किल होगा? उन्होंने कहा, “मुश्किल, बेहद मुश्किल।”
बार्सिलोना के साथ फाब्रिगास 2011 से 2014 तक खेले थे। इसके बाद उन्होंने चेल्सी का रुख किया।
चेल्सी के 28 वर्षीय मिडफील्डर का यह भी मानना है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में लीसेस्टर सिटी इस लीग को जीतने के लिए टौटहेनम हॉटस्पर और आर्सेनल के लिए चुनौती बन सकता है।
लीग सूची में लीसेस्टर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हॉटस्पर से पांच अंक आगे है।
dharmpath.com dharmpath