ब्रसेल्स, 23 मार्च (आईएएनएस)। ब्रसेल्स में हवाईअड्डे पर मंगलवार को हमलों को अंजाम देने वाले दोनों हमलावरों की पहचान दो भाई खालिद एवं ब्राहिम अल बकरोई के रूप में हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनल आरटीबीएफ के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों भाई ब्रसेल्स के निवासी हैं, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने दोनों को अब तक किसी आतंकवादी गतिविधि में लिप्त नहीं पाया था।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हवाईअड्डे व एक मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath