केजरीवाल के आधे मंत्री साल भर में हटाए गए : कांग्रेस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे पर दिल्ली सरकार की चुटकी लेते हुए मंगलवार को कहा कि मात्र एक साल के भीतर विभिन्न आरोपों में केजरीवाल की कैबिनेट के कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ गया।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने ट्विटर पर कहा, “मात्र एक साल में ही केजरीवाल के आधे मंत्री भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी व असक्षमता के आरोपों में निपट गए! प्रीमिय बस योजना की जांच शुरू हो गई है।”

इससे पहले, माकन ने ट्वीट किया, “प्रीमिय बस सेवा की जांच के मद्देनजर परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दे दिया। या क्या उन्हें सार्वजनिक यातायात में खराब प्रदर्शन के कारण किनारे लगाया जा रहा है?”

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) प्रीमियम बस योजना की जांच कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आप सरकार एक खास बस संचालक को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493