केजरीवाल ने ‘ऐतिहासिक जीत’ पर नीतीश को बधाई दी

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविद केजरीवाल ने अपने बिहार के समकक्ष व जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार को रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी ‘ऐतिहासिक जीत’ पर बधाई दी।

केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व लोगों से अपील भी की थी कि अपना बहुमूल्य वोट नीतीश को दें।

उन्होंने रविवार को नीतीश को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई हो।”

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को जारी मतगणना में नीतीश का महागठबंधन शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पिछड़ने के बाद आगे निकल गया है।

इस बीच, भाजपा ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493