नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट किया, “महंगाई ने आम आदमी का जीवन बहुत मुश्किल बना दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।”
उन्होंने कहा, “यह केंद्र सरकार की गलत नीतियां हैं जिसकी वजह से मंहगाई बढ़ी है। भाजपा को लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath