केजरीवाल ने जेटली से माफी मांगी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर माफी मांग ली है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर माफी मांग ली है।

केजरीवाल के एक सहयोगी ने आईएएनएस से कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दाखिल मानहानि के मामले को वापस लेने के लिए आप नेताओं व जेटली द्वारा सोमवार को दिल्ली की अदालत में एक संयुक्त याचिका दाखिल की जाएगी।

केजरीवाल के अलावा, जिन अन्य आप नेताओं ने जेटली से माफी मांगी है, उनमें आप सांसद संजय सिंह, वरिष्ठ नेता आशुतोष, दीपक बाजपेयी व प्रवक्ता राघव चड्ढा शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493