केजरीवाल ने देखी ‘कौन कितने पानी में’

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां नीला माधव पांडा की आगामी फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ देखी। उनके साथ कुनार कपूर, गुलशन ग्रोवर और सौरभ शुक्ल सहित अन्य कलाकार भी मौजूद थे।

एक बयान में कहा गया, “केजरीवाल ने मंगलवार को सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता पांडा केजरीवाल की उपस्थिति से बहुत खुश दिखे।”

फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ में राधिका आप्टे भी हैं। वह फिल्म में देश में जल संकट पर बात करती नजर आएंगी। फिल्म इस शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493