विश्व एथलेटिक्स (भाला फेक) : केन्या के येगो बने नए चैम्पियन

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या के जूलियस येगो ने बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की भाला फेक स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या के जूलियस येगो ने बुधवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की भाला फेक स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

येगो ने 92.72 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि मिस्र के यिहाब अल सईद ने 88.90 मीटर के साथ रजत और फिनलैंड के टेरो पिटकामाकी ने 87.64 मीट के साथ कांस्य जीता।

दो साल पहले मास्को में इस स्पर्धा का खिताब जीतने वाले चेक गणराज्य के वितेस्लाव वेस्ले को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

येगो ने भाला फेक इतिहास की तीसरी सबसे अधिक दूरी नापी और राष्ट्रमंडल रिकार्ड स्थापित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493