केजरीवाल ने नीतीश को वोट देने की अपील की

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पूर्व यानी मंगलावर को लोगों से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “मैं बिहार के मेरे भाई-बहनों से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट देने की अपील करता हूं।”

उनकी इस ट्वीट का उनके समकक्ष ने फौरन जवाब देते हुए आभार जताया।

नीतीश ने ट्विटर पर लिखा, “आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया अरविंद जी।”

बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493