केजरीवाल ने पंजाब के पैसों से चंडीगढ़ में बनवाया करोड़ों का बंगला-भाजपा का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने पंजाब सरकार के संसाधनों का निजी इस्तेमाल किया है. बीजेपी ने दावा किया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में करीब दो एकड़ में फैला 7-स्टार सरकारी बंगला केजरीवाल के लिए तैयार करवाया गया है. दिल्ली बीजेपी और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इस बंगले की सैटेलाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह संपत्ति पंजाब सीएम भगवंत मान के कोटे से केजरीवाल को दी गई है.

AAP ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ फैला रही है. पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, प्रधानमंत्री की फेक यमुना कहानी के बाद से बीजेपी बौखला गई है. अब वो फेक 7-स्टार बंगले की कहानी बना रहे हैं. चंडीगढ़ प्रशासन खुद बीजेपी के अधीन है, अगर कुछ बन भी रहा है तो वही करा सकती है. जिस बंगले की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो असल में पंजाब मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस है. AAP ने यह भी सवाल उठाया कि अगर केजरीवाल को बंगला अलॉट हुआ है तो उसका अलॉटमेंट लेटर कहां है?

AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर और भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केजरीवाल न सिर्फ सरकारी बंगले का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि पंजाब सरकार के एयरक्राफ्ट से निजी और पार्टी कामों के लिए यात्रा भी कर रहे हैं. उनके अनुसार, वो अपने घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठकर अंबाला गए और फिर वहां से पंजाब सरकार के प्राइवेट जेट से गुजरात पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी पंजाब सरकार एक व्यक्ति की सेवा में लगी हुई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493