नयी दिल्ली-दिवाली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है. रातें अभी से सर्द होने लगी हैं. पहाड़ों में शुरुआती बर्फबारी के बाद दिल्ली–NCR समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट भी आई है. आमतौर पर दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ती है. लेकिन, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब कंबल-रजाई और स्वेटर-जैकेट निकालने के लिए आपको दिसंबर तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नवंबर से ही अच्छी-खासी सर्दी पड़ने का अनुमान जताया गया है.
IMD जनरल डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के ज्यादातर हिस्सों में नवंबर में ही मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से कम रहने का अनुमान जताया है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत समेत देश के बड़े हिस्से में नवंबर में रातें और सुबह सर्द होने वाली हैं. हालांकि, उत्तर-पश्चिम के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में नॉर्मल से ज्यादा मिनिमम टेंपरेचर रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में मैक्सिमम टेंपरेचर सामान्य से ज्यादा रहेगा.
dharmpath.com dharmpath