केजरीवाल ने फसल की क्षति के आकलन का आदेश दिया

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त ए. अनबरासु को बेमौसम बरसात से राष्ट्रीय राजधानी में फसलों को हुई क्षति का आकलन करने को कहा।

केजरीवाल ने ट्वीट में बताया, “मैंने प्रमंडलीय आयुक्त से कहा है कि बेमौसम बरसात से दिल्ली के किसानों को हुई क्षति का आकलन करें।”

ओला-वृष्टि और वर्षा के कारण रबी की फसल जैसे गेंहू और सरसों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली सरकार क्षति का आकलन कर रही है।

बीते साल जब फसल को ऐसे ही नुकसान हुआ था, तब केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की दर से मुआवजा देने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493