केजरीवाल ने महिला मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

नई दिल्ली, 8 फरवरी – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे वे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही राष्ट्र और दिल्ली की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करें और घर के पुरुषों को भी साथ ले जाएं।

केजरीवाल ने कहा, “वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”

दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493