नई दिल्ली, 8 फरवरी – भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने शनिवार की सुबह निर्माण भवन में बने बूथ पर वोट डाला। वोट डालकर निकले बीएल संतोष ने आईएएनएस से कहा कि सुबह आठ बजे से ही मेरे साथ पचास लोग लाइन में लगे थे। दिल्ली की जनता विकास और सुरक्षा के मसले पर वोट देने निकल पड़ी है। दिल्ली में बीजेपी पचास से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।
dharmpath.com dharmpath