केजरीवाल ने राजधानी में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। हरित पट्टी बढ़ाने और वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूरे शहर में पांच लाख पौधे लगाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया।

केजरीवाल ने यहां गढ़ी मांडू से यह अभियान शुरू किया।

अपने भाषण में उन्होंने लोगों से इस अभियान से इतर और पेड़ों को लगाने का आान किया।

उन्होंने कहा, “हम या दूसरे जो प्रदूषण फैला रहे हैं, उसका समाधान पौधे लगाना है। हमें और पौधे लगाने की जरूरत है।”

केजरीवाल ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं हजारों छात्रों को पौधे लगाते हुए देख खुश हूं। मैं चाहता हूं कि आप घर जाकर अपने घर के आसपास ज्यादा पौधे लगाएं। जो पौधे आप अपने घर के आस-पास लगाएंगे, वह आपकी जिम्मेदारी होगी।”

नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने एक बयान में कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत उसने शनिवार को 14 सर्किल में 10,000 पौधे, 33,895 शरब, 3,77,650 ग्राउंड कवर पौधे 23 पॉम लगाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493