नई दिल्ली , 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘दलाली’ टिप्पणी के लिए निंदा की।
केजरीवाल की यह टिप्पणी राहुल के बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘भारतीय सेना के जवानों के खून की दलाली’ का आरोप लगाया था।
केजरीवाल ने ट्विटर पर पोस्ट अपने एक वीडियो में कहा , “हम राहुल गांधी के अपने सैनिकों के बलिदान और उनके शौर्य को ‘खून की दलाली’ कहे जाने की कड़ी निंदा करते हैं।”
उन्होंने कहा, “इससे पहले मैं विधानसभा और एक वीडियो में कह चुका हूं कि ऐसे समय में जब सीमा पर भारी तनाव है हम सभी को अपने मतभेद भुलाकर अपनी सेना के साथ खड़े रहने की जरूरत है।”
केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से प्रधानमंत्री द्वारा देश की रक्षा को मजबूत किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों में उनका समर्थन करने को भी कहा।
dharmpath.com dharmpath