केजरीवाल ने विज्ञापनों पर फिजूलखर्ची पर मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विज्ञापनों पर हुई फिजूलखर्ची पर मोदी सरकार को घेरा है।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “मोदी सरकार ने दो साल पूरे होने से संबंधित विज्ञापनों पर पैसा खर्च किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “दिल्ली सरकार के सभी विभागों का पूरे साल का कुल खर्च 150 करोड़ रुपये से भी कम है।”

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल विज्ञापनों पर फिजूलखर्ची मुद्दे पर भाजपा के पीछे लग गए हैं।

उल्लेखनीय है कि आप की सरकार को भी दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मूला के दूसरे चरण के दौरान विज्ञापनों पर पैसे की बर्बादी करने पर विपक्षी दलों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में ऑड-ईवन का दूसरा चरण 15 से 30 अप्रैल तक चला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493