केजरीवाल ने विधेयक लौटाने पर मोदी पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा विधेयक वापस लौटाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ये विधेयक दिल्ली विधानसभा में पारित हो चुके हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मोदी का नारा है -न मैं काम करूंगा, न काम करने दूंगा।”

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि विधेयक पर मुहर लगाने की केंद्र सरकार की मंशा नहीं है। “वे हर चीज में हस्तक्षेप करते हैं।”

उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली की निर्वाचित सरकार को विधान बनाने का अधिकार नहीं होना चाहिए?

केजरीवाल ने कहा, “क्या केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार द्वारा किए गए हर काम को रोकने का अधिकार होना चाहिए। क्या केंद्र दिल्ली सरकार का हेडमास्टर है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493