केजरीवाल ने सम-विषम योजना पर मोदी से मदद मांगी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने को लक्षित अपने सम-विषम फार्मूले के क्रियान्वयन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मदद मांगी।

केजरीवाल ने मोदी को लिखे एक पत्र में आग्रह किया है कि उनके सभी मंत्री और मंत्रालयों के सचिव इस क्रांतिकारी कदम को लागू करने में मदद करें, जो राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने की एक पहल है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवश्यक निर्देश या अपील जारी करते हैं तो इस प्रस्तावित योजना को पहली जनवरी से 15 जनवरी के बीच क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493