केजरीवाल ने सरदार पटेल को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, “सरदार पटेल की जन्मतिथि पर उन्हें शत-शत प्रणाम। देश सदा उनका ऋणी रहेगा।”

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड गांव में हुआ था। उन्हें 1991 में राष्ट्रसेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।

लोगों के बीच सरदार पटेल ‘लौह पुरुष’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493