केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और उन्होंने स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की।

पंजाब विधानसभा चुनाव के मार्च में आए नतीजों के बाद केजरीवाल का यह पहला पंजाब दौरा है।

केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता, राज्य संयोजक और संगरुर से सांसद भगवंत मान और सह संयोजक अमन अरोड़ा भी थे।

केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से कहा कि वह पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं।

इस बीच पत्रकारों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि आप संयोजक केजरीवाल के सुरक्षा कर्मियों ने उनसे हाथापाई की, जबकि वे केजरीवाल से बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।

केजरीवाल बाद में हवाईअड्डे के निकट एक स्थान पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को रास्ते में काले झंडे भी दिखाए।

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप को 20 सीटें मिली हैं। आप पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है।

आप गुरदासपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। यह सीट भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के 27 अप्रैल को हुए निधन के कारण खाली हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493