केजरीवाल पंजाब पहुंचे, विरोध प्रदर्शन

लुधियाना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे, जहां लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके खिलाफ नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किए गए। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ आप के स्वयंसेवकों ने एक घेरा बनाकर केजरीवाल को प्रदर्शनकारियों से सुरक्षित रखा।

प्रदर्शनकारी ‘केजरीवाल वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को इससे पहले गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला महिला मोर्चे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था।

केजरीवाल का पंजाब दौरा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सुचा सिंह छोटेपुर को बर्खास्त किए जाने, कुछ आप नेताओं के इस्तीफे तथा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान टिकटों के बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच हो रहा है।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493