केजरीवाल बस से कुचलकर मरने वाले बच्चे के परिजनों से मिले

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नरेला इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से कुचलकर जान गंवाने वाले बच्चे के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्वीट कर बताया कि केजरीवाल ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ वक्त बिताया।

नौ साल का युवराज शुक्रवार शाम अपने बड़े भाई तुषार (14) के साथ घर लौट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान डीटीसी की एक बस ने उसे कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493