केजरीवाल से जुड़ा मामला विशेष न्यायाधीश को सौंपा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कथित अनियमितता से जुड़े मामले को विशेष न्यायाधीश को हस्तांतरित कर दिया।

जिला न्यायाधीश तलवंत सिंह ने इस मामले को विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी को सौंप दिया है, जिसकी सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है, जिसने पीडब्ल्यूडी के कार्यो में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की है।

इस मामले को पिछले महीने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा ने सिंह को सौंपा था।

इससे पहले, मल्होत्रा ने मामले को जिला न्यायाधीश को यह कहते हुए सौंप दिया था कि एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोपों पर पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसे विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार के आरोपों का परीक्षण करना मजिस्ट्रेट अदालत के अधिकार-क्षेत्र में नहीं है।

अदालत सड़क भ्रष्टाचार संगठन के संस्थापक राहुल शर्मा और उसके सचिव विप्लव अवस्थी द्वारा दर्ज आपराधिक मामले की सुनवाई कर रही है, जिन्होंने केजरीवाल, उनके दिवगंत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने उन पर धोखाधड़ी और 10 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों को मंजूरी देने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493