केटी को डेट पर पसंद है हंसी-मजाक

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप स्टार केटी पेरी को सामान्य लोगों के साथ डेट पर जाना पसंद है लेकिन उनका कहना है कि वह ऐसे पुरुषों के साथ डेट पर जाना पसंद करती हैं, जो मजाकिया हों।

केटी का पूर्व पतियों रसेल ब्रांड और जॉन मेयर के साथ तलाक हो चुका है और इस समय वह लोगों के साथ और अच्छे भोजन का आनंद लेने में व्यस्त हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केटी ने पत्रिका ‘ओके’ को बताया, “मैं जिसके साथ डेट पर जाना पसंद करूंगी वह एक सामान्य इंसान होगा। मुझे बातें करना, हंसी-मजाक करना और अच्छे संबंध बनाना पंसद हैं। इसके अलावा मुझे फिल्म देखना और अच्छा खाना भी पसंद है।”

केटी ने कहा, “इस साल गर्मियों में मैं कुछ वास्तविक और सामान्य अनुभव लेना चाहती हूं, जैसे-सब्जी मंडी जाकर फल-सब्जियां खरीदना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493