कलकत्ता-धार्मिक मान्यताओं से खिलवाड़ कर पेंटिंग बनाने की कंट्रोवर्सी कोई नई बात नहीं है. इस बार लाइमलाइट में हैं पश्चिम बंगाल के एक आर्टिस्ट अकरम हुसैन. हुसैन साहब ने अपनी पेंटिंग में भगवान् कृष्ण को एक बार में रासलीला करते दिखाया है, जहां वो बिकिनी पहनी गोपियों से घिरे हुए हैं. अकरम हुसैन द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है और इसे अश्लील करार दिया जा रहा है. जैसे ही पेंटिंग कोलकाता और गुवाहाटी के पब्लिकेशन में छपी, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकालना शुरु कर दिया. यही नहीं, अकरम हुसैन के खिलाफ असम के सिलचर में मामला भी दर्ज कराया गया है. उनकी यह पेंटिंग गुवाहाटी के रवींद्र भवन स्थित स्टेट आर्ट गैलरी में बुधवार को प्रदर्शित की गई थी. प्रदर्शनी के दौरान ही इसकी तीखी आलोचना की जाने लगी एयर इसे तुरंत ही गैलरी से हटा लिया गया.
न्यूज़ हंट से
dharmpath.com dharmpath