केटी पेरी चाहती हैं, टेलर स्विफ्ट खत्म करें विवाद

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिकाओं केटी पेरी और टेलर स्विफ्ट के बीच लंबे समय से विवाद है और अब पेरी चाहती हैं कि टेलर उनसे झगड़ा निपटा लें।

पेरी का कहना है कि झगड़े की शुरुआत टेलर ने ही की और इसलिए इसे खत्म करने के लिए भी उन्हें ही आगे आना चाहिए।

दोनों गायिकाओं के बीच विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई थी, जब टेलर ने आरोप लगाया था कि 2012 में उनके रेड टूर के दौरान केटी ने उनके तीन बैक डांसर ले लिए थे।

बाद में 2014 में टेलर ने ‘बैड ब्लड’ सिंगल जारी किया था। माना जाता है कि यह केटी के साथ उनके झगड़े को लेकर था। अब केरी ने ‘स्विश स्विश’ सिंगल के जरिये प्रतिकार किया है। यह भी कथित तौर पर उनके झगड़े को लेकर है।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, हालांकि केटी इस लड़ाई से तंग आ गई हैं। उन्होंने एक शो के दौरान कहा, “झगड़े की शुरुआत टेलर ने की। उन्हें इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493