मोदी ने उत्तराखंड पीड़ितों के लिए सहायता राशि घोषित की

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में मंगलवार रात हुई बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “उत्तरकाशी में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के लिए मेरी प्रार्थनाएं। दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।”

उन्होंने इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वालों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान भी किया।

मध्य प्रदेश के इंदौर से तीर्थयात्रियों को लेकर पहुंची बस मंगलवार रात गंगोत्री तीर्थस्थल से लौटने के दौरान गहरी खाई में गिर गई, जिससे करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना नालूपानी के पास हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493